सक्ती / जांजगीर-चांपा: जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की निवर्तमान सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने हाल ही में शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की है। वह शक्ति के नारायण सागर रोड स्थित निज निवास पहुंचकर पत्रकार निरंजन यादव, गोविंद यादव और पत्रकार प्रेस क्लब के अध्यक्ष मनोज यादव के आदरणीय पिता जी के निधन पर शोक संतप्त परिवार से मिलीं।
सांसद महोदया ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवार को हरसंभव संबल प्रदान करने का भी आश्वासन दिया।
इस दौरान परस यादव, शम्सतमरेज खान, गोविंद देवांगन सहित क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और पत्रकार साथी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

0 टिप्पणियाँ