मध्यस्थता के माध्यम से विवादों के त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण समाधान की दी गई जानकारी


 

सक्ती। "माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जांजगीर-चांपा के कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री मनोज कुमार कुशवाहा के सतत पर्यवेक्षण में तालुका विधिक सेवा समिति सक्ती द्वारा मध्यस्थता के संबंध में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित लोगों को मध्यस्थता के महत्व, प्रक्रिया एवं इसके लाभों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।


     इस अवसर पर बताया गया कि मध्यस्थता विवादों को आपसी सहमति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में शीघ्रता से समाप्त करने का प्रभावी माध्यम है। इसमें पक्षकारों के बीच आपसी संवाद के माध्यम से समाधान तलाशा जाता है, जिससे समय एवं धन की बचत होती है तथा पक्षकारों के आपसी संबंध भी बेहतर बने रहते हैं। उक्त कार्यक्रम में पैरालीगल वालेंटियर मनीष साहू, पहलाद बंजारे,द्वारा जानकारी दी गई। शिविर में उपस्थित लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत एवं विवादों के वैकल्पिक समाधान के विभिन्न माध्यमों के संबंध में भी जानकारी प्रदान की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689