सक्ती शासकीय कन्या कॉलेज में जनभागीदारी समिति की प्रथम बैठक संपन्न, लिए गए कई महत्वपूर्ण निर्णय



सक्ती– नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय, सक्ती में शैक्षणिक सत्र की प्रथम जनभागीदारी समिति की बैठक 21 अगस्त को अध्यक्ष रामनरेश यादव की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक के दौरान महाविद्यालय के विकास, छात्राओं की सुविधाओं और परिसर के सौंदर्यीकरण को लेकर कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा कर सहमति जताई गई।

बैठक में छात्राओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पूरे कॉलेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का निर्णय लिया गया। इसके अलावा, छात्राओं की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए बीएससी बायो (B.Sc. Bio) की सीटों में वृद्धि करने तथा महाविद्यालय के कर्मचारियों के वेतन संबंधी मामलों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

बैठक के समापन के पश्चात पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत महाविद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री रामनरेश यादव, प्राचार्य श्री विजय देवांगन, सांसद प्रतिनिधि श्री रंजन सिन्हा, एल्डरमेन श्री सुमित शर्मा, श्री आदित्य अग्रवाल, श्री जगमोहन राठौर, श्री महेंद्र यादव, श्री रवि पटेल, श्रीमती सुशीला गबेल, श्री आशुतोष तिवारी, श्री टी. आर. जायसवाल एवं श्री रामराज चौहान सहित समिति के अन्य सदस्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689