कलेक्टर सक्ती एवं जिला आबकारी अधिकारी के निर्देशानुसार जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर अंकुश लगाने हेतु निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज दिनांक 19.08.2026 को आबकारी वृत्त सक्ती में *सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री आशीष उप्पल* एवं *आबकारी उपनिरीक्षक श्री घनश्याम प्रधान* के नेतृत्व में ग्राम सकरेली (बा), वार्ड क्रमांक 06 में छापामार कार्रवाई की गई।
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पहले छद्म क्रेता को भेजकर ग्राम सकरेली (बा) निवासी *मीना पति दुजराम* से अवैध महुआ मदिरा की बिक्री की पुष्टि की गई। तत्पश्चात आरोपी के रिहायशी घर की विधिवत तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से:
1. *पीले रंग का जरिकेन - 05 लीटर महुआ मदिरा*
2. *पारदर्शी प्लास्टिक बोतल - 02 लीटर महुआ मदिरा*
इस प्रकार कुल *07 लीटर अवैध महुआ मदिरा* जप्त की गई।
आरोपिया के विरुद्ध *छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2)* के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमांड प्राप्त कर जेल दाखिल किया गया
इस कार्रवाई में *मुख्य आरक्षक श्री रघुनाथ पैकरा, नगर सैनिक श्री वीरेंद्र यादव, आबकारी स्टाफ श्रीमती बसंती चौधरी, श्री कमलेश एवं श्री परस* का सराहनीय योगदान रहा।
जिला आबकारी विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। आम जनता से अपील है कि अवैध शराब की सूचना निकटतम आबकारी कार्यालय या टोल फ्री नंबर पर दें।

0 टिप्पणियाँ