सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सांई मंदिर से चांदी का मुकुट चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 95 हजार रुपये का मुकुट बरामद

 


सक्ती, छत्तीसगढ़ | 18 अगस्त 2026 –थाना सक्ती पुलिस ने महामाया मंदिर के पास स्थित सांई मंदिर में हुई चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट (कीमत लगभग 95,000 रुपये) बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

थाना सक्ती से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विजय बहादुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि महामाया मंदिर के पास स्थित सांई मंदिर से भगवान सांई का चांदी का मुकुट चोरी हो गया है तथा चोरी करने वाला व्यक्ति भागने का प्रयास कर रहा था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशों, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुवनेश्वर पैकरा के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई की गई।

पूछताछ और बरामदगी

पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी सतीश दुबे (पिता- महेश दुबे, उम्र 37 वर्ष, निवासी- ग्राम बिछुआ, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर, म.प्र.) से कड़ाई से पूछताछ की।

पूछताछ के दौरान उसने अपने सहयोगी ननकी राम चौहान (पिता- लछन राम चौहान, उम्र 44 वर्ष, निवासी- ग्राम खम्हार, चौकी जोबी, थाना खरसिया, जिला रायगढ़, छ.ग.) के साथ मिलकर चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

आरोपियों के मेमोरेंडम कथन के आधार पर:

बरामदगी: 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट (कीमत 95,000/- रुपये)

कार्रवाई: गवाहों की उपस्थिति में मुकुट को विधिवत जब्त कर पुलिस कब्जे में लिया गया।

प्रकरण में विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों, घटनास्थल के निरीक्षण और गवाहों के कथनों के आधार पर संलिप्तता पुख्ता पाए जाने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

नोट: सतीश दुबे MP ग्राम बिछुआ थाना गाडरवारा जिला नरसिंहपुर का आदतन चोर। चार बार चोरी केस में जेल जा चुकाह है वही 1 स्थाई वारंट है। चोरी का एक प्रकरण खरसिया थाना में भी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689