श्रद्धांजलि सभा, फल वितरण, वस्त्र वितरण एवं निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजकतत्व में हुआ आयोजन
सक्ति –जननायक स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के 102 वी जयंती के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रशक्ति में अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजकतत्व में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति में मरीजो को फल वितरण एवं जरूरत मंद वृद्ध महिलाओं को साड़ी वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत एवं सूरज चरण दास महंत ने उपस्थित होकर स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पहार श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया । मरीज को फल बिस्कुट वितरित किया तथा जरूरतमंद महिलाओं को साड़ी वितरित किया। गायत्री मंदिर शक्ति को स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी के स्मृति में एक घड़ी भेद किया गया जिस नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने गायत्री परिवार को अपने हाथों से प्रदान किया। इस अवसर पर डॉक्टर चरण दास महंत जी ने अपने पिता के व्यक्तित्व एवं कृतित्व का चर्चा करते हुए बताया कि कई दशक बीत जाने के बाद भी जनता बाबू बिसाहू दास महंत जी को बेहद प्रेम करते हैं, उन्हें याद करते हैं, उनके कार्यों का उनकी सरलता ,सादगी जनसेवा का अक्सर चर्चा करते हैं, यह इस बात का प्रतीक है कि वे जनता में अपने कार्यों को लेकर लोकप्रिय रहे तथा जनता के लिए समर्पित रहे, इसमें कोई दो राय नहीं हो सकता । प्रति वर्ष की भांति अधिवक्ता राकेश महंत के संयोजकत्त्व में कचहरी परिसर शक्ति में सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण शिविर आयोजित किया गया जिसका शुभारंभ राज्य अधिवक्ता परिषद के पूर्व सदस्य अधिवक्ता लीलाधर सिंह चंद्रा अधिवक्ता संदीप सिंह बनाफर पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ शक्ति एवं अधिवक्ता राकेश महंत ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया । इस अवसर पर अधिवक्ता राकेश महंत ने कार्यक्रम में उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय बाबू बिसाहू दास महंत जी के बताएं सत्य के कठिन मार्ग में चलकर नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर दास महंत तथा उनके परिवार जनता का सेवा कर रहे हैं तथा आजीवन जनसेवा के लिए दृढ़ संकल्पित है। स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शिक्षाविद समाज सेवक कृषक एवं जनसेवक थे पृथक छत्तीसगढ़ राज्य के प्रखर समर्थक थे तथा शिल्पकार थे हसदेव बांगो बांग परियोजना के माध्यम से क्षेत्र के किसानों के खेतों में हरियाली लाना उनका सपना था। अधिवक्ता संघ शक्ति के पूर्व अध्यक्ष दिगंबर प्रसाद चौबे वरिष्ठ अधिवक्ता श्याम सुंदर अग्रवाल संजय अग्रवाल पीयूष राय मनोज जायसवाल सूरित राम चंद्रा अधिवक्ता चितरंजय पटेल महेश अग्रवाल मनोज अग्रवाल हुलास चौहान प्यारेलाल पटेल अजीत सिंह छत्रिय एवं अन्य अधिवक्तागण ने स्वर्गीय बिसाहू दास महंत जी को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया । स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित डॉक्टरों द्वारा स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण किया गया। जिसमें सैकड़ों अधिवक्ताओं अधिकारी कर्मचारी पक्षकार एवं नागरिक गण ग्रामीण जन पक्षकारगण पत्रकारगण उपस्थित होकर अपने स्वास्थ्य जांच कराया एवं आवश्यकता दवा प्राप्त किया। उपरोक्त कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राकेश राठौर नगर पालिका परिषद शक्ति के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल नगर पालिका परिषद शक्ति के पूर्व अध्यक्ष नरेश गेवाड़ीन बंटी धांजल टीकाराम कुर्रे घनश्याम देवांगन मेनका जायसवाल सावित्री गबेल देवेंद्र राठौर दिनेश बरेठ हेमलाल सोनी रन साय बरेठ क्लेश पटेल राजेश शर्मा,सुभाष देवांगन, रिजवान खान, साजिद खान,सुभाष देवांगन, रिजवान खान, शाफिक अहमद, नन्हू यादव ,साजिद खान, रविंद्र राठौर सुभाष शर्मा पवन शर्मा नरेंद्र पटेल मुन्ना पटेल रतन कसेर देवेंद्र निर्मलकर उदय वर्मा गनी खान प्रमोद पांडे दादू चंद्रा मुरली देवांगन कृष्ण कुमार देवांगन धर्मेंद्र सोन भीम देवांगन संतोष साहू विनोद अग्रवाल कमल साहू कृष्णा साहू अंजना कंवर रामकुमार साहू कामता प्रसाद शुक्ला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शक्ति के सीएमएचओ पूजा अग्रवाल खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सूरज राठौड़ आर जी थवाईत एवं कर्मचारीगण सहित ग्रामीण जन नागरिक गण पक्षकार गण पंच सरपंच जनपद सदस्य उपस्थित थे ।

0 टिप्पणियाँ