*नवापारा कलां में 11 मार्च से 24वां अखंड नवधा रामायण एवं मानस गायन महोत्सव का होगा आयोजन*

 


सक्ती / जिला सक्ती के ग्राम नवापारा कलां में इस वर्ष भी भक्ति और अध्यात्म का अनूठा संगम देखने को मिलेगा। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की असीम कृपा से ग्रामवासियों द्वारा 24वें वर्ष में भव्य सार्वजनिक अखंड नवधा रामायण एवं मानस गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 11 मार्च 2026 से प्रारंभ होकर 20 मार्च 2026 तक चलेगा।आयोजन समिति से प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम का शुभारंभ 11 मार्च (बुधवार) को कलश यात्रा, देव स्थापना एवं मानस यज्ञ के साथ प्रारंभ होगा। मानस गायन प्रतियोगिता: 19 मार्च (गुरुवार) को आयोजित होगी। वही 20 मार्च (शुक्रवार) को हवन, पूर्णाहुति, सहस्त्रधारा एवं विशाल भंडारा प्रसाद के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। प्रतियोगिता का फाइनल 19 मार्च, गुरुवार रात्रि 7 बजे से होगा। बता दे प्रतियोगिता में भाग लेने वाले दलों के लिए समिति द्वारा आकर्षक नकद पुरस्कार रखे गए हैं। प्रथम पुरस्कार 15,000 रुपय आयुष शर्मा , सभापति जिला पंचायत सक्ती द्वारा द्वितीय पुरस्कार 10,000 याचना पटेल पूर्वी पटेल, केविका पटेल, एंजल गबेल द्वारा तृतीय पुरस्कार: 7,000 जितेंद्र चौहान द्वारा वही इसके अलावा चतुर्थ से लेकर तेरहवीं श्रेणी तक के विजेता दलों और 'बेस्ट प्रवचन कर्ता' एवं 'बेस्ट वादक' को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

इस धार्मिक अनुष्ठान में व्यास आचार्य के रूप में पं. श्री राजेश महाराज जी एवं वरण यज्ञ आचार्य के रूप में पं. श्री आकाश महाराज जी (टेमर वाले) अपनी सेवाएं देंगे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अध्यक्ष प्रेमलाल पटेल, उपाध्यक्ष चंद्रशेखर कंवर व ढकेश्वर पटेल, सचिव चेतन पटेल सहित समस्त ग्रामवासी एवं नवधा रामायण समिति नवापारा कलां सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति द्वारा

समस्त क्षेत्रवासियों को इस अमृतमयी रामकथा का रसास्वादन करने एवं पुण्य लाभ प्राप्त करने हेतु सपरिवार आमंत्रित किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689