सक्ति: सड़क सुरक्षा में योगदान देने वाले वॉरियर्स का सम्मान, एसपी ने मीडिया और गौ सेवकों को सराहा

 









सक्ति – 13 फरवरी सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत जिला पुलिस प्रशासन द्वारा यातायात नियमों के प्रति जन-जागरूकता फैलाने और व्यवस्था बनाने में सहयोग करने वाले नागरिकों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुक्रवार को जिला यातायात शाखा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने मीडिया प्रतिनिधियों, गौ सेवा समिति के सदस्यों और ड्राइवर यूनियन के पदाधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

सामूहिक प्रयासों से सुधरेगी यातायात व्यवस्था: एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि यह एक साझा सामाजिक सरोकार है। उन्होंने विशेष रूप से मीडिया के साथियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि खबरों के माध्यम से नियमों का प्रचार-प्रसार कर उन्होंने जागरूकता की लौव जलाई है। वहीं, सड़कों पर बेसहारा पशुओं के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने में गौ सेवा समिति और सुरक्षित परिवहन सुनिश्चित करने में ड्राइवर यूनियन की भूमिका को अतुलनीय बताया। वही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल ने कहा कि जिस तरह से यातायात को सुरक्षित बनाने में आप लोगो का सहयोग रहा है हम आशा करते हैं आगे भी आप लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

सुरक्षित वाहन संचालन हम सबकी जिम्मेदारी: यातायात प्रभारी वाई एन शर्मा

जिला यातायात प्रभारी शर्मा ने कार्यक्रम के दौरान जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा:

"सुरक्षित वाहन संचालन एवं ट्रैफिक नियमों का पालन करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हेलमेट पहनना और गति सीमा का ध्यान रखना किसी कानूनी बाध्यता से अधिक अपनी जान की सुरक्षा के लिए आवश्यक है।"

सम्मान पाने वालों में मीडिया के साथी रमेश अग्रवाल, कन्हैया गोयल, सम्स तमरेज खान (पप्पू), अनिल तंबोली, सुमित शर्मा, राहुल अग्रवाल, गौतम, एवं योम लहरें , मधु, नारायण राठौर, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष मयंक ठाकुर, जूनियर चौबे जी, विवेक साहू, राजशेखर शर्मा,अमित राठौर ,भूपेन यादव, वही ड्राइवर महा संगठन से संतोष साहू और अन्य लोग शामिल रहे 

आयोजन के दौरान यातायात विभाग ने उन चेहरों को मंच दिया जो पर्दे के पीछे रहकर सड़क हादसों को कम करने में प्रशासन की मदद करते हैं। सम्मानित होने वाले सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी सड़क सुरक्षा अभियानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। इस मौके पर यातायात पुलिस विभाग से दिलेश्वरसाहू, संदीप साहू, सुभाष सिदार, आनंद कंवर, जयपाल कंवर, अजय राठौर, विजय जोल्हे, देव कुमार पटेल, कोमल नवरंग, जयप्रकाश गबेल, तेज प्रकाश, रुपेश कंवर, , रघुराज सिंह , नरेंद्र चंद्रा उपस्थित थे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689