अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस पर लक्ष्मी नारायण क्षत्री को मिला “अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न मानद उपाधि सम्मान”




शक्ति (छत्तीसगढ़), 5 अक्टूबर 2025।

विश्वभर में 5 अक्टूबर को अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस विविध कार्यक्रमों के साथ उत्साहपूर्वक मनाया गया। इसी अवसर पर शक्ति जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसादा खुर्द में पदस्थ व्याख्याता लक्ष्मी नारायण क्षत्री को नेपाल की प्रतिष्ठित संस्था शब्द प्रतिभा बहु-क्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन, नेपाल द्वारा आयोजित ऑनलाइन अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक दिवस कविता प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु “अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न मानद उपाधि सम्मान” से सम्मानित किया गया।

व्याख्याता क्षत्री ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में देश-विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 2,143 शिक्षकों-शिक्षिकाओं ने भाग लिया। इनमें से 214 शिक्षकों-शिक्षिकाओं को उनकी उत्कृष्ट रचनाओं के आधार पर “अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक रत्न” मानद उपाधि से सम्मानित किया गया, वहीं 46 रचनाकारों को “अंतर्राष्ट्रीय शिक्षक मित्र सम्मान” प्रशस्ति पत्र के साथ प्रदान किया गया।


संस्था द्वारा यह आयोजन नेपाल-भारत के सामाजिक एवं सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करने, हिंदी भाषा और देवनागरी लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन, तथा वैश्विक स्तर पर शिक्षा एवं साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया गया था।


इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ ने व्याख्याता लक्ष्मी नारायण क्षत्री को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ज्ञात हो कि क्षत्री सामाजिक कार्य, साहित्य और लोककला के क्षेत्र में भी अनेक उपलब्धियां अर्जित कर चुके हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689