रामनरेश यादव को मिली नई जिम्मेदारी-छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन सक्ती जिले के अध्यक्ष बनाए गए रामनरेश यादव



सक्ति- सक्ती शहर के सामाजिक कार्यकर्ता रामनरेश यादव को छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन का सक्ती जिले का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है,तथा उपरोक्त नियुक्ति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह एव आरती सिंह एवं प्रदेश महासचिव द्वारा की गई है, रामनरेश यादव को नई जिम्मेदारी मिलने पर शक्ति जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है, तथा रामनरेश यादव ने कहा है की जिस विश्वास के साथ फाउंडेशन ने उन्हें जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौपी है वे पूरी सक्रियता एवं सजगता के साथ अपनी जिम्मेदारियो का निर्वहन करेंगे, ज्ञात हो की रामनरेश यादव भारतीय जनता पार्टी शक्ति जिले के पूर्व जिला कोषाध्यक्ष रह चुके हैं, एवं वर्तमान में वे जिला जीवनदीप समिति के सदस्य,नवीन शासकीय कन्या महाविद्यालय जनभागीदार अध्यक्ष सहित शहर के प्रतिष्ठित आईसेक्ट कंप्यूटर के डायरेक्टर भी हैं जिले मे अतिशीघ्र नई कार्यकरणी का गठन कर एव सभी ब्लॉकों में भी गठन कर नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे रामनरेश यादव का प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा मुझे जो दायित्व दिया गया है मैं उनका बहुत ही आभारी हू

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689