जैजैपुर/स्वच्छ भारत अभियान के तहत नगर पंचायत जैजैपुर द्वारा सफाई मित्रों के लिए स्वास्थ्य की जांच कर दवा वितरण की गई। यह आयोजन मुख्यमंत्री स्वास्थ्य मिशन के सहयोग से किया गया। नगर पंचायत जैजैपुर में इन दिनों स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है इस कड़ी में नगर पंचायत परिसर में ही स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया इस दौरान रक्तचाप मधुमेह सीकलीन, हीमोग्लोबिन एचआईवी सहित अन्य जांच कर उन्हें दवाई का वितरण किया गया ताकि उनके स्वास्थ्य को ठीक रखा जा सके शिविर में मुख्य नगर पालिका अधिकारीश्री योगेंद्र कर्ष, उप अभियंता, सहित कर्मचारी गण श्याम सुन्दर साहू एवं सफाई मित्र अन्य लोगों ने भी अपना स्वास्थ्य जांच कराया।

0 टिप्पणियाँ