*कलेक्टर ने सक्ती जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश किया घोषित*


     सक्ती, 7 जनवरी 2025 / कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा सक्ती जिले में वर्ष 2025 के लिए तीन स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। जारी आदेश के अनुसार मकर संक्रांति/पोंगल के अवसर पर 14 जनवरी 2025 दिन मंगलवार को, दशहरा (महानवमी) के अवसर पर 01 अक्टूबर 2025 दिन बुधवार को और दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) के अवसर पर 21 अक्टूबर 2025 दिन मंगलवार को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश बैंकों, कोषालय एवं उप कोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689