*जल जीवन मिशन योजना से ग्राम भद्रीपाली और ग्राम भक्तूडेरा के ग्रामीण हो रहे लाभान्वित*



*ग्रामीणों को घर बैठे मिल रहा शुद्ध पेयजल* 


         सक्ती, 9 जनवरी 2025 // शासन द्वारा देश और प्रदेश के नागरिकों को उनके घरों में शुद्ध पेयजल और निस्तारी के लिए पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए जल जीवन मिशन योजना संचालित है l ग्रामीणों के स्वास्थ्य, सुरक्षा, समय और श्रम की बचत के लिए शुरू की गई हर घर जल योजना से सक्ती जिला अंतर्गत ब्लॉक सक्ती के ग्राम भद्रीपाली और ग्राम भक्तूडेरा में निवासरत सभी ग्रामीण परिवार लाभान्वित हो रहे है l सक्ती जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों से ग्रामीणों के जीवन में अब सार्थक बदलाव आ रहे हैं l सक्ती जिले के ब्लॉक सक्ती का ग्राम पंचायत भद्रीपाली जो हर घर जल प्रमाणित ग्राम पंचायत बन चुका है l इस ग्राम पंचायत में 2 ग्राम शामिल हैं, ग्राम भद्रीपाली और ग्राम भक्तूडेरा। भद्रीपाली की कुल जनसंख्या लगभग 740 हैं, इस ग्राम में 148 परिवार निवास करते हैं तथा भक्तूडेरा की कुल जनसंख्या लगभग 451 है और ग्राम में 91 परिवार निवास करते हैं l जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत ग्राम भद्रीपाली और ग्राम भक्तूडेरा के प्रत्येक परिवार को शुद्ध पेय जल प्रदाय किया जा रहा है l जिससे ग्रामीणों को घर बैठे शुद्ध पेय जल मिल रहा है।

            सक्ती जिले के ब्लॉक सक्ती अंतर्गत ग्राम भद्रीपाली की रहने वाली श्रीमती श्याम बाई ने बताया कि पहले पूरे गांव में पानी की भारी समस्या थी l पानी भरने के लिए ग्रामीणों को तालाबों या नहरों तक जाना पड़ता था। इतने संघर्षों के बाद भी पीने योग्य पानी नहीं मिलता था लेकिन जल जीवन मिशन योजना अंतर्गत नल कनेक्शन मिलने के बाद घर बैठे ही शुद्ध जल प्राप्त हो रहा है जिससे दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव भी होता है और पानी भरने के लिए संघर्ष भी नहीं करना पड़ता। 


        कार्यपालन अभियंता लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी खंड जिला सक्ती से प्राप्त जानकारी अनुसार क्रियान्वयन सहायता समिति (आईएसए) की टीम द्वारा दोनों ग्रामों में जल वाहिनी की टीम गठित की गई जिनको जल गुणवत्ता टेस्ट का प्रशिक्षण दिया गया है जिससे पानी की उचित जांच हो सके ताकि ग्रामीणों को शुद्ध पेय जल मिल सके, इसके बाद ग्रामीणों को जल संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रशिक्षण दिया गया है साथ ही जल स्त्रोत के आस पास स्वच्छता बनाए रखने की जानकारी भी दी गई है। इसके साथ ही योजना के सफल संचालन एवं संवर्धन हेतु ग्राम के ही व्यक्ति को पंप संचालन का प्रशिक्षण दिया गया है जिससे संचालन में किसी भी तरह की परेशानी ना आए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689