*स्थानीय निकाय चुनाव में लेट लतीफ़ी से होगा आम जनता का नुक़सान - अर्जुन राठौर *


त्रिस्तरीय स्थानीय निकाय चुनाव में लेट लतीफ़ी और प्रशासको नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के सक्ति जिला के जिला अध्यक्छ अर्जुन राठौर  ने कहा भारत के गाँव, गरीब, ग्रामीणों और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय संविधान में 74 वाँ संविधान संशोधन कर स्थानीय निकाय चुनाव को अनुच्छेद 243 (za) में प्रावधान किया गया। छत्तीसगढ़ में स्थानीय निकाय चुनाव का कार्यकाल समाप्ति की ओर है परंतु छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के द्वारा समय पर चुनाव नहीं कराया जाकर नगर निगम में प्रशासको की नियुक्ति की जा रही और चुनाव में लेट लतीफ़ी की जा रही है जिससे सीधे सीधे आम जनता का नुक़सान होगा, जनता को प्रशासक नहीं बल्कि स्थानीय सरकार और स्वशासन चाहिए, उन्हे गली मोहल्ले में साफ़ सफ़ाई, शुद्ध पेयजल, जन्म जाति प्रमाण पत्र और अंतिम व्यक्ति तक विकास चाहिए, ऐसी चुनी सरकार और जनप्रतिनिधि चाहिए जो कंधे कंधे से मिलाकर उनके समस्यायों का हल करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689