19 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार थाना डभरा पुलिस की लगातार कार्यवाही



श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री रमा पटेल (रा.पु.से.), एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा अंजली गुप्ता (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी डभरा के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबिर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 08.11.2024 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम बडेकटेकोनी का नंदकुमार टण्डन अपने घर के सामने खण्डहर मकान में एवं दुबे टण्डन अपने घर के पास अवैध रूप से विक्री करने हेतु भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब भण्डारण कर रखा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबिर के बताये स्थान दो अलग- अलग जगहो पर जाकर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी नंदकुमार टण्डन उर्फ खनर टंण्डन पिता भूरवा टंण्डन उम्र 55 वर्ष साकिन बडे कटेकोनी के कब्जे से 10 लीटर एवं दुबे टण्डन पिता पंडित राम टंण्डन उम्र 32 वर्ष साकिन बडे कटेकोनी के कब्जे से 09 लीटर जुमला 19 लीटर कच्ची महुआ शराब को जप्त कर दोनो आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 398, 399/2024 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर दिनांक 08.11.2024 को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय रिमाण्ड पर भेजा गया है।


उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक प्रवीण राजपूत के नेतृत्व में उनि. सी.एम. मालाकार प्र.आर. रमेश चन्द्रा, आर. मानसिंह कुर्रे, एकेश्वर चन्द्रा, उप्तार सिंह सिदार, म.आर. सविता भारद्वाज का विशेष योगदान रहा।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689