* महामाया मंदिर सक्ती से उल्दा तक निकली प्रथम पदयात्रा, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल,नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल ने की पेयजल व्यवस्था, पुलिस की रही चाक-चौबंद व्यवस्था*

 


सक्ती– महामाया पदयात्रा सेवा समिति सक्ती के तत्वावधान में महामाया मंदिर सक्ती से उल्दा तक 16 किलोमीटर की प्रथम पदयात्रा निकाली गई। इस धार्मिक पदयात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पैदल शामिल होकर अपनी आस्था और श्रद्धा का परिचय दिया। पदयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। वहीं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर चाक-चौबंद इंतजाम किए गए, जिससे पदयात्रा सुचारु रूप से संपन्न हुई।

पदयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल के नेतृत्व में पेयजल की व्यवस्था की गई। इस दौरान राहुल अग्रवाल, कालू रघुनाथ, मनोज वकील, सोनू एवं मोहित ने सहयोग प्रदान किया। सभी ने पदयात्रियों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने में अपनी सहभागिता निभाई।

आयोजन को सफल बनाने में समिति के हेमंत देवांगन, रमेश देवांगन, पीलू देवांगन, अमित तंबोली सहित समिति के सभी सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। श्रद्धालुओं की सहभागिता और सेवा भाव के साथ आयोजित इस प्रथम पदयात्रा में धार्मिक उत्साह का माहौल देखने को मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689