*थाना डभरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता - महिला से सोने का मंगलसूत्र लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार, 70 हजार का मशरूका जप्त*




जिला सक्ती पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमान पंकज पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस चंद्रपुर/डभरा श्रीमान सुमित गुप्ता (रा.पु.से.)के कुशल नेतृत्व में थाना डभरा क्षेत्र अंतर्गत दिनांक 10.10.2026 को ग्राम खेमड़ा निवासी प्रार्थी बद्दूलाल उम्र 65 वर्ष ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी वृद्ध पत्नी शौच के लिए गई थी। सुबह करीब 06:30 से 07:00 बजे के बीच ग्राम में ननमोहन साहू के घर के सामने एक अज्ञात व्यक्ति ने उनकी पत्नी को रोककर पूछा कि तालाब कहां है, और इसी दौरान गले में पहना सोने का मंगलसूत्र लूटने लगा। धागा टूटने पर मंगलसूत्र लेकर आरोपी गेवराघाट की ओर भाग गया।पीड़िता की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण नाती कमलेश, योगेश, उमेश एवं श्यामलाल द्वारा आरोपी का पीछा कर ग्राम घोघरी में पकड़ा गया। पकड़े जाने पर आरोपी ने अपना नाम *पारस कुमार चन्द्रा पिता ब्रिजमोहन चन्द्रा, निवासी वार्ड नंबर 12 जुनाडीह विजय नगर गेवरा प्रोजेक्ट, थाना दीपका, जिला कोरबा (छ.ग.)* बताया।


सूचना पर थाना डभरा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया गया। गवाहों के समक्ष पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लूटा हुआ मंगलसूत्र अपने बैग / पॉकेट में रखना बताया।

*जप्ती की कार्यवाही:-*

आरोपी के पेश करने पर गवाहों के समक्ष धारा 179 बीएनएसएस के नोटिस के तहत निम्नलिखित मशरूका जप्त किया गया है:-

1.  एक पीतल के मोती वाला सोने का फड़क मंगलसूत्र माला, वजन करीब 05.31 ग्राम, जिसमें 02 नग पीतल का मोती लगा है, कीमती करीब *50,000/- रुपये।*

2.  एक पुरानी इस्तेमाल की हुई बजाज रंग काली बिना नंबर की जिक्सजा मोटरसाइकिल, चेसिस नंबर - *DFFBGD34348* इंजन नंबर - *DFMBGD77803*, कीमती करीब *20,000/- रुपये।*

कुल जुमला *70,000/- रुपये* का मशरूका जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।आरोपी के विरुद्ध अपराध धारा सदर का सबूत पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर आज दिनांक 10.10.2026 को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय डभरा के समक्ष न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया आरोपी को दिनांक *23.10.2026 तक न्यायिक रिमांड* पर जेल दाखिल किया गया है।

 *उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेश कुमार पटेल, उप निरीक्षक कमल मैरिसा, सहायक उप निरीक्षक हरनारायण ताम्रकार, प्रधान आरक्षक रमेश कुमार चंद्रा,आरक्षक कुंज बिहारी चंद्रा, राम गोपाल यादव, राजेश धीरहे, धनेश्वर दिवाकर, लक्ष्मीकांत उरांव का विशेष योगदान रहा।*

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689