*गंगरेल बांध के गेट खुलने से महानदी में उफान, बाढ़ की आशंका के बीच प्रशासन अलर्ट*



सक्ती–सक्ती जिले के ग्राम बरेकेल क्षेत्र से होकर गुजरने वाली महानदी में इन दिनों जलस्तर बढ़ने से नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है। गंगरेल बांध के सभी गेट खोले जाने के बाद महानदी में पानी का प्रवाह तेज हो गया है, जिससे नदी किनारे बसे गांवों में बाढ़ की आशंका बढ़ गई है।

स्थिति को देखते हुए सक्ती जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है। जिन गांवों में बाढ़ का पानी प्रवेश करने की आशंका है, वहां ग्रामीणों को पहले से ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की कवायद शुरू कर दी गई है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को नदी-नालों के किनारे जाने तथा किसी भी प्रकार की आवाजाही से बचने की सख्त हिदयत दी जा रही है।

बताया जा रहा है कि महानदी में पानी का बहाव काफी तेज है और जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसके चलते हसौद से सरसीवां जाने वाला मार्ग, जो परसदा के पास नदी को पार करता है, पूरी तरह बाधित हो गया है। मार्ग पर आवागमन रोक दिया गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं, पुलिस प्रशासन भी संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी कर रहा है। नदी और बाढ़ प्रभावित मार्गों पर पुलिस जवानों की तैनाती कर लोगों को सुरक्षित रहने की समझाइश दी जा रही है। जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और बाढ़ के पानी अथवा नदी-नालों के समीप जाने से बचें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689