*बोर्ड ऑफ विजिटर्स ने उपजेल सक्ती का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की*



 सक्ती –माननीय उच्चतम न्यायालय द्वारा रिट पिटीशन (सि) क्र.- 1404/2023 सुकन्या संस्था बनाम यूनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित आदेश में दिए गये निर्देशानुसार बोर्ड आफ विजिटर्स के द्वारा आज दिनांक 24/09/2026 को उपजेल सक्ती का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण "माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश जांजगीर चांपा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में श्रीमती लीना अग्रवाल द्वितीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश, श्रीमती जयश्री जैन कलेक्टर सक्ती, श्री प्रफुल्ल सिंह ठाकुर जिला पुलिस अधीक्षक सक्ती, सुश्री शुभदा गोयल मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती, श्री मनोज कुमार कुशवाहा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जांजगीर, कुमारी अंकित देवदास न्यायिक मजिस्ट्रेट सक्ती, श्री बालेश्वर राम अपर कलेक्टर, डॉ पूजा अग्रवाल मुख्य स्वास्थ्य व चिकित्सा अधिकारी सक्ती, श्रीमती विजय टाण्डे जिला शिक्षा अधिकारी, श्री एस.एस. टाण्डे मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, श्री सोमेंद्र नायक महाप्रबंधक जिला व्यापारी एवं उद्योग केंद्र, श्री एम आर जायसवाल जिला रोजगार अधिकारी, श्री मेवालाल झारिया उपसंचालक समाज कल्याण विभाग,श्री तरुण कुमार प्रधान उपसंचालक कृषि विभाग , श्रीमति संजना बंजारे सहायक संचालक उद्यान, श्री विजय पटेल सहायक जेल अधीक्षक उपजेल सक्ती, श्री त्रिभुवन प्रसाद जांगड़े, अधिवक्ता लीगल एड डिफेंस काउंसिल, श्री मनीष साहू, प्रहलाद बंजारे, जयराम गढ़ेवाल पैरालीगल वालेंटियर द्वारा जारी आदेश के पालन में बंदियों को दी जाने वाली विधिक सहायता के संबंध में जिला जेल लीगल एड क्लिनिक की व्यवस्थाओं, बंदियों के परिजनों के लिए मुलाकाती हेल्प डेस्क, जेल में स्थापित व्हीसी कक्ष, जेल बिल्डिंग की व्यवस्था, बैरकों के निर्माण, मुलाकात कक्ष, बंदियों को प्रदत सुविधा, टॉयलेट की व्यवस्था, भोजन की गुणवत्ता, शिकायत पेटी, पेयजल की व्यवस्था, प्राथमिक चिकित्सा व्यवस्था के साथ-साथ बंदियों के प्रकरण में आने वाली समस्याओं एवं जेल के अंतर्गत समस्त रजिस्टर एवं अन्य स्थानों पर जाति भेदभाव के संबंध में संपूर्ण जानकारी का जायजा लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689