झंडा स्थापना के साथ मां महामाया दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का हुआ शुभारंभ, भव्य दरबार सजाने की तैयारियां शुरू



सक्ती –पुराना स्टेट बैंक के पास स्थित मां महामाया दुर्गा उत्सव समिति द्वारा दुर्गा उत्सव के 14वें वर्ष का शुभारंभ विधि-विधान एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। समिति के सदस्यों ने आयोजन स्थल पर झंडा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की और इस वर्ष होने वाले दुर्गा उत्सव की तैयारियों का शुभारंभ किया।

समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी नवरात्रि के अवसर पर दुर्गा मैया की भव्य प्रतिमा स्थापित कर माता का आकर्षक दरबार सजाया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए पूरे उत्साह एवं धार्मिक वातावरण में दुर्गा मैया की पूजा-अर्चना की जाएगी। आयोजन को भव्य एवं आकर्षक बनाने के लिए समिति के सदस्यों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

पूजा-अर्चना पंडित संजय पांडे द्वारा विधि-विधान से कराई गई। इस अवसर पर समिति के विक्की (सूरजभान), रतीराम, भावेश, प्रशांत, विनम्र, छोटू, मिंटू, आकाश, अमित, राहुल, हिमांशु, तरुण, कृष, अनमोल, अनंत, लाला, रॉकी, सिद्धार्थ सहित समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

झंडा स्थापना के साथ ही समिति के सदस्यों में आगामी दुर्गा उत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। समिति द्वारा इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए भव्य आयोजन एवं आकर्षक सजावट की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689