सक्ती–ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स (डिस्ट्रिक्ट सीजी-1) स्वर्णिम सक्ती क्लब द्वारा अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष जागरूकता व शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चार्टर्ड अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो ने की।
आयोजन के तहत गायत्री मंदिर तालाब पार क्षेत्र की स्थानीय महिलाओं और बच्चों को कॉपी, पेन एवं अन्य शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस दौरान उपस्थित पदाधिकारियों ने महिलाओं व बच्चों को साक्षरता के महत्व से अवगत कराते हुए शिक्षा को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व लीनेस अध्यक्ष विजया जायसवाल ने कहा कि प्रतिवर्ष 8 सितंबर को विश्व भर में स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थाओं द्वारा साक्षरता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को शिक्षा के अधिकार और उसकी महत्ता के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने बताया कि जरूरतमंद बच्चों व महिलाओं को कॉपी, पेन, पेंसिल, बैग जैसी जरूरी सामग्री उपलब्ध कराने के साथ-साथ रैलियों व परिचर्चाओं के माध्यम से जन-जन तक शिक्षा की अलख जगाई जाती है।
ये रहे उपस्थित:
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉ. शालू पाहवा, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रभा जायसवाल, लता नायक, रामकुंवर साहू, अनीता सिंह, अनीता राठौर, अल्का कंवर, रीता राज सहित क्लब की अन्य सदस्याएं प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं।

0 टिप्पणियाँ