सक्ती–(सकरेली कला)– ग्राम पंचायत सकरेली कला स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में साइबर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सक्ति थाना से उप निरीक्षक श्री सुरेश पाठक एवं आरक्षक भागवत श्रीवास उपस्थित रहे।
इस दौरान श्री सुरेश पाठक ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, OTP की गोपनीयता तथा सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने और किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने तथा अपना OTP, पासवर्ड एवं बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की समझाइश दी।
कार्यक्रम में समाजसेवी पवन साहू, उपसरपंच तोरेन्द्र पटेल, जनप्रतिनिधि गनपत पटेल, संजीव तम्बेली एवं नवीन पटेल सहित विद्यालय के प्राचार्य एवं शिक्षकगण उपस्थित रहे।
शिविर में विद्यार्थियों को बताया गया कि आज के डिजिटल दौर में साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी सावधानी ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराध से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।
संदेश: सतर्क रहें, सुरक्षित रहें।
#साइबरजागरूकता #CyberAwareness #CyberSafety #SakreliKala #Sakti

0 टिप्पणियाँ