एक ही किसान के खेत से महीनेभर में दो बार मोटर चोरी, किसान परेशान,थाना हसौद से महज डेढ़ किलोमीटर दूर खेत को चोरों ने बनाया निशाना



सक्ती –सक्ती जिले के थाना हसौद अंतर्गत ग्राम पंचायत धमनी में चोरी की घटनाओं से किसान परेशान हैं। यहां एक किसान के खेत से पानी सिंचाई के लिए लगाया गया मोटर महीनेभर के भीतर दो बार चोरी हो गया। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बाद किसान काफी चिंतित और परेशान है।

मामला थाना हसौद क्षेत्र से लगे ग्राम पंचायत धमनी का है

 जहां किसान दिलचंद मधुकर के खेत में सिंचाई  के लिए मोटर लगाया गया था। बताया जा रहा है कि किसान नया मोटर खरीदकर खेत में लगाते हैं और रात के समय उसे खेत में छोड़ देते हैं, लेकिन चोर लगातार उनके खेत को ही निशाना बनाते हुए मोटर चोरी कर ले जा रहे हैं।

किसान दिलचंद मधुकर के अनुसार, महीनेभर के भीतर उनके खेत से दो बार मोटर चोरी हो चुकी है। हर बार मोटर चोरी होने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है और खेती-किसानी का काम भी प्रभावित हो रहा है।

बताया गया है कि किसान का खेत थाना हसौद से लगभग डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। इसके बावजूद चोर बेखौफ होकर चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। किसान द्वारा दोनों घटनाओं की सूचना थाना हसौद पुलिस को दी गई है, लेकिन अभी तक चोरों पर अंकुश नहीं लग पाने से ग्रामीणों और किसानों में चिंता बनी हुई है।

स्थानीय स्तर पर यह भी चर्चा है कि

 हसौद थाना में पुलिस बल की कमी के कारण क्षेत्र में नियमित गश्त करने में कठिनाइयां आ रही हैं, जिसका फायदा असामाजिक तत्व उठा रहे हैं लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से चोरों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।

ग्रामीणों और किसानों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि

 चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों की जल्द पहचान कर कार्रवाई की जाए तथा क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए, ताकि किसानों को इस तरह की लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से राहत मिल सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689