खरसिया में अकीदत और धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी, शहर में निकला भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी


 

खरसिया– नगर में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की विलादत की खुशी में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का त्योहार पूरे अकीदत, एहतराम और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मुबारक मौके पर मुस्लिम समाज द्वारा पठान पारा से शहर में एक विशाल और भव्य जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की।

जुलूस के दौरान पूरा शहर "सरकार की आमद मरहबा" और "या नबी सलाम अलैका" के नारों से गूंज उठा। जगह-जगह इस्लामी परचम लहराए गए और गलियों-चौराहों को खूबसूरत रोशनी व लड़ी-झालरों से सजाया गया।

फूलों से स्वागत और तबर्रुक का वितरण

जुलूस नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा, जहां विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों और नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर जुलूस का इस्तकबाल किया गया। जगह-जगह सबील लगाकर तबर्रुक, शरबत और मिष्ठान का वितरण किया गया।

अमन और भाईचारे की दुआ

जुलूस के समापन पर मुल्क में अमन, शांति, तरक्की और आपसी भाईचारे की दुआ मांगी गई। पूरे आयोजन के दौरान स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल की ओर से सुरक्षा व यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम रहे। त्योहार को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी में भारी उत्साह और उल्लास देखा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689