सक्ती –राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत आज टी.यू. मालखरौदा, जिला-सक्ति में वेदांता थर्मल पावर प्लांट के सहयोग से 50 टीबी मरीजों को पोषण आहार का वितरण किया गया।
टीबी मरीजों के उपचार के साथ-साथ उनके पोषण स्तर को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से यह पहल की गई। पोषण आहार मिलने से मरीजों को नियमित उपचार जारी रखने तथा बीमारी से उबरने में सहयोग मिलेगा।
कार्यक्रम में जिला टीबी अधिकारी डॉ. रविन्द्र सिदार, बीएमओ डॉ. मृत्युंजय राठौर, बीपीएम श्री थानेश पटेल, एस टी एस श्री भागीरथी तिवारी सहित वेदांता थर्मल पावर प्लांट के कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने वेदांता थर्मल पावर प्लांट द्वारा टीबी मरीजों के लिए किए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए शासकीय प्रयासों के साथ सामाजिक एवं औद्योगिक संस्थाओं की सहभागिता भी महत्वपूर्ण है।
टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य की दिशा में यह पहल मरीजों के लिए स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में एक सराहनीय प्रयास है।

0 टिप्पणियाँ