लीनेस क्लब सक्ती ने चिकित्सक दिवस पर किया सम्मान, डॉक्टरों को बताया 'भगवान का दूसरा रूप'

 



सक्ती: सामाजिक सेवा में सदैव अग्रणी रहने वाले 'ऑल इंडिया लीनेस क्लब सक्ती' ने चिकित्सक दिवस के अवसर पर मानवता की सेवा में समर्पित चिकित्सकों का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

​क्लब की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज़ बानो के नेतृत्व में सदस्यों की टीम ने स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. श्रीमती कत्यानी सिंह के निवास पहुंचकर उनका सम्मान किया। इस दौरान क्लब की ओर से डॉ. कत्यानी सिंह को शॉल, माला, श्रीफल और उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

चिकित्सा सेवा मानवता की सबसे बड़ी सेवा

इस अवसर पर लीनेस लक्ष्मी पाड़े ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में अपनी निस्वार्थ सेवाओं के माध्यम से डॉक्टर समाज में भगवान का दूसरा रूप होते हैं। डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉ. शालू पाहवा ने अपने विचार रखते हुए कहा कि चिकित्सक दिवस पर डॉक्टरों का सम्मान करना समाज में एक सकारात्मक संदेश देता है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति डॉक्टरों का समर्पण ही मानवता की सबसे बड़ी सेवा है।

​सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. कत्यानी सिंह ने लीनेस परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया और उनके इस स्नेहपूर्ण सम्मान के लिए धन्यवाद दिया।

ये रहे उपस्थित

इस गरिमामय कार्यक्रम में पूर्व एरिया ऑफिसर लीनेस लता नायक, मंजू जायसवाल, रामकुंवर साहू, पूर्व अध्यक्ष अनीता सिंह, माइक्रो चेयरपर्सन ली प्रिया दुबे, ललिता साहू, रीता राज, माइक्रो चेयरपर्सन ली विनीता जायसवाल, माइक्रो चेयरपर्सन ली प्रभा जायसवाल एवं पूर्व सदस्य गंगा राठौर सहित क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689