सक्ती भाजपा के नवीन जिला कार्यालय "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन" का होगा भूमिपूजन



सक्ती, 1 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी जिला सक्ती के नवीन जिला कार्यालय "डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भवन" का भूमिपूजन समारोह 2 जुलाई 2026 (गुरुवार) को दोपहर 12:30 बजे जेंठा में आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री पवन साय, वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री नंदन जैन, बिलासपुर संभाग प्रभारी श्री अभिषेक शुक्ला, प्रदेश मंत्री श्रीमती विद्या सिदार, प्रभारी मंत्री श्री गुरु खुशवंत साहेब, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री राम गर्ग, बिलासपुर संभाग प्रभारी श्री जगदीश राम रोहरा एवं जिला प्रभारी श्री मनोज शर्मा सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

भाजपा जिला अध्यक्ष श्री टिकेश्वर गबेल ने जिले के सभी पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मोर्चा-प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होकर ऐतिहासिक भूमिपूजन समारोह को सफल बनाने की अपील की है।

यह नवीन जिला कार्यालय भाजपा के संगठनात्मक कार्यों को नई गति प्रदान करेगा तथा कार्यकर्ताओं के लिए एक सशक्त संगठनात्मक केंद्र के रूप में कार्य करेगा। समारोह की तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं और भाजपा कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर उत्साह का माहौल है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689