AICC शीर्ष नेतृत्व पर कार्रवाई के विरोध में शक्ति जिला कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन: सक्ति के अग्रसेन चौक पर फूंका पीएम मोदी और गृहमंत्री शाह का पुतला

 



सक्ति - 22 जुलाई 2026 छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी शक्ति द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और राजनीतिक प्रतिशोध के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी तथा राष्ट्रीय महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई एवं गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर अपना आक्रोश व्यक्त किया।

शांतिपूर्ण विरोध मार्च: जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती रश्मि गबेल बलराम पांडे नगर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष शक्ति, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रेस्ट हाउस से अग्रसेन चौक तक एक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकाला।

शक्ति के अग्रसेन चौक पहुँचकर कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका।

भाजपा का चाल-चरित्र उजागर: प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह प्रदर्शन भाजपा के वास्तविक चाल, चरित्र और चेहरे को देश की जनता के सामने उजागर करने के लिए किया जा रहा है।


"केंद्र की भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है। हमारे शीर्ष नेताओं को निशाना बनाकर लोकतंत्र की हत्या की जा रही है, जिसे कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।"

— श्रीमती रश्मि गबेल (अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी)

नगर अध्यक्ष -राकेश राठौर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी जनहित और लोकतंत्र की रक्षा के लिए अंत तक संघर्ष करेगी और भाजपा की तानाशाही नीतियों का पुरजोर विरोध जारी रखेगी,

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रश्मि गबेल, नगर कांग्रेस अध्यक्ष राकेश राठौर अलका जायसवाल, मनोज जायसवाल, शम्सतमरेज खान उपाध्यक्ष नगर कांग्रेस, घनश्याम देवांगन, गिरधर जायसवाल पिंटू ठाकुर, हरीश कालू अग्रवाल, हेमू सोनी, कालू रघुनाथ, भुरू अग्रवाल, समेलाल गबेल , देवेंद्र राठौर,रवि देवांगन, लाला सोनी, रामसंजीवन देवांगन, सफीक खान, बंसी खांडे, चंद्र कुमार सोनी, विशाल जांगड़े, रथ राम पटेल अधिवक्ता, राकेश रोशन महंत राजेंद्र यादव, साजिद खान,सनी यादव,राशिद खान,अनिल देवांगन रविंद्र राठौर,रोहित यादव, उमेश यादव गीता राम सोनी रात्री बसंत धीरे जीतू चौहान, कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारी, एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689