सक्ती | छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस में संगठन विस्तार की प्रक्रिया को तेज करते हुए सक्ती जिले में महत्वपूर्ण नियुक्तियां की गई हैं। जयजयपुर विधायक एवं सक्ती जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर साहू द्वारा जारी आधिकारिक सूची में युवा नेता श्री अनिरुद्ध अग्रवाल को जिला महासचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
शीर्ष नेतृत्व के भरोसे पर मिली जिम्मेदारी
अनिरुद्ध अग्रवाल (भूरू)की यह नियुक्ति प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सह-प्रभारी डॉ. मोनिका मंडेरे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा और जिला प्रभारी अंकित गौराहा की विशेष सहमति और अनुशंसा पर की गई है। संगठन ने उनके पिछले कार्यों, जमीनी पकड़ और सक्रियता को देखते हुए उन्हें इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए चुना है।
कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल
अनिरुद्ध अग्रवाल (भूरू)की नियुक्ति की खबर मिलते ही सक्ती जिले के युवाओं और कांग्रेस समर्थकों में उत्साह की लहर दौड़ गई है। समर्थकों का मानना है कि अनिरुद्ध के सांगठनिक कौशल और समर्पण से जिले में युवा कांग्रेस को एक नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत मुलाकातों तक, उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।
"मैं इस नई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश नेतृत्व और विधायक बालेश्वर साहू जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। मेरा लक्ष्य संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरना और अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़कर पार्टी को मजबूत बनाना है।"
— अनिरुद्ध अग्रवाल, नव-नियुक्त जिला महासचिव

0 टिप्पणियाँ