चैतन्य कुमार वर्मा पिता उदय कुमार वर्मा अतिरिक्त शासकीय अभिभाषक जिला व्यवहार न्यायालय शक्ति माता श्रीमती उमा वर्मा अधिवक्ता।
विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने भी छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि वह शुरू से ही एक मेहनती और प्रतिभाशाली छात्र रहे हैं। स्कूल परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आशा व्यक्त की है कि वह आगे भी इसी तरह सफलता की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे।
इस सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, निरंतर प्रयास और सकारात्मक सोच से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उनकी इस उपलब्धि से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित होंगे।
चैतन्य कुमार वर्मा के इस उपलब्धि पर जिंदल वर्ल्ड स्कूल के प्रबंधक के साथ-साथ शिक्षकों का बधाई संदेश लगातार आ रहा था एवं अधिवक्ताओं के साथ-साथ परिजनों के अलावा चंद्रा समाज एवं गायत्री परिवार से जुड़े गायत्री परिवार के सदस्यों के द्वारा लगातार बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की जा रही थी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की जा रही थी।

0 टिप्पणियाँ