चक्का जाम कर शासकीय कार्य में बाधा डालकर लाठी, डण्डा, पत्थर से मारकर हत्या का प्रयास करने वाले आरोपियो को भेजा गया जेल



घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 15/04/2026 को ग्राम फगुरम मेन रोड में हुण्डई क्रेटा कार कमांक CG 11 BD 8433 के चालक के द्वारा अपने वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर रिध्दिमा निराला उम्र 09 वर्ष को एक्सीडेन्ट करने से मृत्यु हो जाने से मृतिका के परिजन एवं भारी संख्या मे व्यक्तियो के द्वारा मुआवजा की बात को लेकर मेन रोड में चक्का जाम कर दिया गया था जिसकी सुचना पर चौकी फगुरम के पुलिस एवं कानुन व्यवस्था में आये हुये दिगर जिला के पुलिस बल एवं श्रीमान तहसीलदार, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के द्वारा आकोशित भीड़ को समझाये जाने पर भी नहीं मानने से आकोशित भीड़ के द्वारा अश्लील गाली गलौच करते हुये शासकीय कार्य में बाधा डालकर लाठी, डण्डा एवं पत्थर से पुलिस की टीम पर जान से मारने की नियत से हमला कर दिया गया जिसमे 13 वी बटालियन मड़वारानी कोरवा के आरक्षक राजेश कुजुर के मस्तक में गंभीर चोट लगने से उसे ईलाज हेतु रायगढ़ रिफर करने पर भर्ती कराया गया है तथा नामजद आरोपी एवं अन्य व्यक्तियो के विरुध्द अपराध कमांक 121/2026 धारा 191(2), 191(3), 190, 296, 351(3), 132, 224, 121(2), 109 बीएनएस पंजीबध्द कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा आरोपियों के विरुध्द त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश पर एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल, एस.डी.ओ.पी. महोदय डभरा श्री सुमीत गुप्ता एवं थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश पटेल से उचित मार्गदर्शन प्राप्त कर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली व चौकी फगुरम स्टाफ साईबर सेल प्रभारी सी. पी. कंवर, थाना सक्ती प्रभारी लखन पटेल, थाना बाराद्वार प्रभारी नरेन्द्र यादव, थाना जैजैपुर प्रभारी उप निरीक्षक भुपेन्द्र चन्द्रा, निरीक्षक अमित सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री उमेश राय के द्वारा आरोपियों के सकुनत में दबिश देकर आरोपीगणो को पकड़कर आरोपीगणो से सख्ती से पुछताछ करने पर आरोपीगण के द्वारा दिनांक घटना समय को घटना कारित करना स्वीकार करने पर आरोपीगण 01. सुनील बंजारे पिता हुलसराम बंजारे सा. सारसकेला 02. संतोष जोशी पिता दुजेराम जोशी 03. रविकृपा जोशी उर्फ रविकुमार जोशी पिता सोना राम जोशी 04. सुकलाल डनसेना पिता सोभाराम डनसेना साकिन फगुरम एवं 05. देवानंद पटेल पिता फागुराम पटेल सा. छोटे मुड़पार थाना खरसिंया जिला रायगढ़ (छ.ग.) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। अन्य आरोपियो को शीघ्र गिरफ्तारी कर वैधानिक कार्यवाही की जाती है। उक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक चौकी प्रभारी अनवर अली, साईबर सेल प्रभारी श्री सी. पी. कंवर, थाना सक्ती प्रभारी श्री लखन पटेल, थाना बाराद्वार प्रभारी श्री नरेन्द्र यादव, थाना जैजैपुर प्रभारी उप निरीक्षक भुपेन्द्र चन्द्रा, निरीक्षक श्री अमित सिंह, रक्षित निरीक्षक सक्ती श्री उमेश राय सहायक उप निरीक्षक हीराराम सांवरा, प्रधान आरक्षक अश्वनी सिदार, लक्ष्मीनारायण राठौर आरक्षक अनिल रात्रे, आरक्षक दिनेश पटेल, आरक्षक फारूख खान, आरक्षक अचिंत गबेल, साहेब लाल उरांव, सुभाष राज एवं अविनाश देवांगन तथा महिला आरक्षक सविता भारद्वाज का योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689