सक्ती। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की सहमति से सक्ती जिले में संगठन विस्तार की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी कड़ी में श्री राशिद खान (निवासी वार्ड नं. 04, नगर पालिका सक्ती) को नगर युवा कांग्रेस सक्ती का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बालेश्वर साहू द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से की गई है। इस निर्णय को प्रदेश प्रभारी अमित सिंह पठानिया, सह-प्रभारी डॉ. मोनिका मंडरे, प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, जिला प्रभारी अंकित गौराहा, सह-प्रभारी मोहनीश साहू एवं लक्ष्मीकांत भास्कर की सहमति से लिया गया है।
राशिद खान की नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके नेतृत्व में नगर में युवा कांग्रेस को नई मजबूती मिलेगी और संगठन के कार्यों में गति आएगी। अपनी नियुक्ति पर राशिद खान ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने और युवाओं को एकजुट करने का पूरा प्रयास करेंगे।

0 टिप्पणियाँ