*योग साधना से राष्ट्रीय पहचान: भटगांव के स्वास्थ्यकर्मी राम प्रताप राजवाड़े का कमाल,चंडीगढ़ में दो कांस्य पदक लगातार दूसरे वर्ष राष्ट्रीय मंच पर सूरजपुर का परचम, अब तक चार राष्ट्रीय पदक*



भटगांव (सूरजपुर) –सरकारी सेवा की जिम्मेदारियों के साथ योग साधना में निरंतर उत्कृष्टता हासिल करते हुए भटगांव के स्वास्थ्यकर्मी राम प्रताप राजवाड़े ने एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन प्रतियोगिता 2025-26 में शानदार प्रदर्शन करते हुए दो अलग-अलग इवेंट में कांस्य पदक जीतकर न केवल सूरजपुर, बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है।

यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता चंडीगढ़ में केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड के तत्वावधान में आयोजित हुई, जिसमें देशभर के सिविल सेवा वर्ग के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए राम प्रताप राजवाड़े ने 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में आर्टिस्टिक सोलो रिदमिक पेयर दोनों स्पर्धाओं में तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की।

राजवाड़े ने इससे पहले राज्य स्तरीय चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह सुनिश्चित की थी। चंडीगढ़ में उन्होंने कठिन प्रतिस्पर्धा के बीच संतुलन, लय और योग कौशल का शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों को प्रभावित किया।

लगातार दूसरी बार राष्ट्रीय स्तर पर चमके यह उपलब्धि इसलिए और खास है क्योंकि यह उनका लगातार दूसरा राष्ट्रीय प्रदर्शन है।

पिछले वर्ष ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज योगासन प्रतियोगिता 2024-25 में भी उन्होंने ट्रेडिशनल सोलो में स्वर्ण पदक आर्टिस्टिक सोलो में रजत पदक

जीतकर बड़ी सफलता हासिल की थी इस तरह दो वर्षों में कुल चार राष्ट्रीय पदक जीतकर राम प्रताप राजवाड़े ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण, अनुशासन और निरंतर अभ्यास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।


*सरकारी सेवा के साथ साधना की मिसाल*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भटगांव में पर्यवेक्षक के पद पर कार्यरत राजवाड़े की यह उपलब्धि उन सभी के लिए प्रेरणा है, जो व्यस्त दिनचर्या के बीच अपने जुनून को पीछे छोड़ देते हैं। उन्होंने दिखाया है कि इच्छाशक्ति मजबूत हो तो सीमाएं मायने नहीं रखतीं।

जिले में हर्ष का माहौल

उनकी इस ऐतिहासिक सफलता पर जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय नागरिकों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है भटगांव से उठी योग की यह लौ अब राष्ट्रीय मंच पर चमक रही है… और सूरजपुर का नाम लगातार ऊंचाइयों पर पहुंचा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689