सक्ती पुलिस की बड़ी कार्रवाई: जीवन साथी ऐप के जरिए महिला से 9 लाख वसूलने वाला आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार


विवरण --: प्रार्थिया से सोशल मीडिया से जान पहचान बनाकर, प्रार्थिया को अपने पत्नी बनाना तथा सोशल मीडिया में विडियों काल की स्क्रीनशाॅट डालने की धमकी देकर प्रार्थिया से 8 से 9 लाख रूपये लेने वाले आरोपी उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार।

नाम आरोपी:-अंकित तिवारी पिता स्व देव नारायण तिवारी उम्र 33 वर्ष* *साकिन-गंगापुर काॅलोनी, यशोदा नगर, किदवई नगर, कानपुर नगर , उत्तर प्रदेश

  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया दिनांक 09.03.2026 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि प्रार्थिया की पहचान जीवन साथी एप्प के माध्यम से गंगापुर कालोनी,यशोदा नगर किदनई नगर कानपुर उत्तर प्रदेश निवासी अंकित तिवारी से हुई थी। अरोपी अंकित तिवारी द्वारा प्रार्थिया बेटे को अपना लूंगा कहकर विश्वास दिलाते हुये विडियो कॉल करके दबाव बनाकर मनमानी करने लगा प्रार्थिया द्वारा मना करने पर आरोपी द्वारा उसे अपने पत्नी होने का दिलासा देते हुए विडियों काल की स्क्रीनशाॅट लेकर डरा -धमका कर दबाव बना कर तथा अपने नौकरी पर खतरा की बात बताकर प्रार्थिया से 5 से 7 लाख लेने और फिर से पैसे की मांग करने प्रार्थिया द्वारा पैंसे नही है कहने पर विडियों काॅल की स्क्रीनशाॅट को युटूब, फेसबुक जैसे सोशल मीडिया में डालने की धमकी देकर अब तक 8 से 9 लाख रूपये ले लेने कि रिपोर्ट पर धारा सदर का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। 

      उक्त मामले में पुलिसअधीक्षक महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल एवं पुलिस अनुभागीय अधिकारी श्रीमती डॉक्टर भुवनेश्वरी पैंकरा के मार्गदर्शन में प्रकरण की त्वरित निराकरण तथा प्रकरण के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर रिमांड पेश करने हेतु प्राप्त दिशा निर्देश कर आरोपी के दिये गये पता की दबिश देने हेतु वरिष्ठ कार्यालय से अनुमति प्राप्त कर पुलिस टीम सक्ती के द्वारा आरोपी के सकुनत गंगापुर कालोनी,यशोदा नगर किदनई नगर कानपुर उत्तर प्रदेश से आरोपी अंकित तिवारी को पकड़ा गया आरोपी से पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।  

       उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक श्री लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में प्र. आर. ओमप्रकाश अजगल्ले, आर. मोहन सिदार एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689