नगर कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी घोषित: राकेश राठौर अध्यक्ष बने, कई नए चेहरों को मिली जिम्मेदारी



सक्ती: नगर कांग्रेस कमेटी के संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। अध्यक्ष राकेश राठौर ने कार्यकारिणी की सूची जारी करते हुए विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति की है। इस नई टीम में अनुभव और युवाओं का संतुलन देखने को मिल रहा है, जिससे संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

*जारी सूची के अनुसार राकेश राठौर को अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं *उपाध्यक्ष पद पर समेलाल गबेल, शम्स तमरेज खान, शिवदत्त पाण्डेय, गजाधर यादव, रघुनाथ कालू अग्रवाल एवं हरीश अग्रवाल* को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

महामंत्री पद पर *राकेश रोशन महंत, चंद्रकुमार देवांगन, रिजवान कुरैशी, सुभाष देवांगन, अमीर अनिरुद्ध अग्रवाल,श्याम सोनी, रवि देवांगन एवं हाजरा बेगम* को नियुक्त किया गया है।

*कोषाध्यक्ष के रूप में देवेंद्र राठौर* को जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सचिव पद पर *ओंकार प्रसाद जायसवाल, सैय्यद अब्दुल साजिद ,चांदनी सहिंस, राकेश गबेल, अनिल देवांगन, बंटी शर्मा, सत्यम कसेर, पुष्कर दुबे, विजय बहादुर गहरवाल, रुकसाना बेगम* शामिल किया गया है।

इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य के रूप में *छेड़ुराम देवांगन, यशवंत जायसवाल, मोहन जायसवाल, सुकमत डेंन्सेल, प्रेम परधान एवं आशिष सिंह ठाकुर* को स्थान दिया गया है।

अध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि नई कार्यकारिणी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। सभी पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों के अनुरूप कार्य करते हुए कांग्रेस को और अधिक सशक्त बनाने की जिम्मेदारी दी गई है।

स्थानीय स्तर पर इस घोषणा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है और उम्मीद जताई जा रही है कि नई टीम आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए संगठन को नई दिशा देगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689