सक्ती। ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स सीजी-01 स्वर्णिम लीनेस क्लब सक्ती द्वारा ईद-उल-फितर का पावन पर्व बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। क्लब की चार्टर अध्यक्ष लीनेस शहनाज बानो के नेतृत्व में आयोजित इस ‘ईद मिलन’ कार्यक्रम की मेजबानी सचिव लीनेस निकहत करीम मलिक ने अपने निवास पर की।
इस अवसर पर क्लब की सभी सदस्य एकजुट हुईं और एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की बधाई दी। कार्यक्रम में बड़ों ने ईदी के रूप में उपहार भेंट किए, वहीं सभी सदस्यों ने मीठी सेंवइयों और विभिन्न स्वादिष्ठ व्यंजनों का आनंद लिया। आपसी मेल-मिलाप के इस माहौल ने साम्प्रदायिक सौहार्द की सुंदर तस्वीर पेश की।
ईद भाईचारे और खुशियों का पर्व: डॉ. शालू पाहवा
समारोह को संबोधित करते हुए डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉ. शालू पाहवा ने कहा कि ईद-उल-फितर का यह पवित्र पर्व रमजान के पाक महीने की इबादत के बाद आता है। पूरे देश में इसे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। यह पर्व हमें आपसी भेदभाव भुलाकर भाईचारे और खुशियों के साथ रहने की प्रेरणा देता है।
इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
इस ईद मिलन समारोह में क्लब की कोषाध्यक्ष लीनेस प्रिया दूबे, राम कुंवर साहू, लता नायक, अनीता सिंह, विजिया जायसवाल, चेयरपर्सन लीनेस अमृता सिंह, लक्ष्मी रेड्डी, अनीता राठौर, निधि सिंह, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस विनीता जायसवाल, चेयरपर्सन ली. संगीता तिवारी, चेयरपर्सन ली. मीरा देवांगन सहित क्लब की अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।

0 टिप्पणियाँ