लीनेस क्लब सक्ति ने वॉटर हार्वेस्टिंग और जल संरक्षण के प्रति जगाई अलख

 


सक्ति। बढ़ती गर्मी और गिरते जलस्तर को देखते हुए ऑल इंडिया लीनेस क्लब्स सीजी-01 स्वर्णिम लीनेस क्लब सक्ति द्वारा जल संरक्षण एवं वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम पर एक जन-जागरूकता अभियान चलाया गया। क्लब की चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को जल की महत्ता समझाना और भविष्य के लिए पानी सहेजने के प्रति प्रेरित करना था।

जूनियर क्लब के सदस्यों ने कला से दिया संदेश

इस अभियान का विशेष आकर्षण जूनियर लीनेस क्लब सक्ति के नन्हे सदस्य रहे। क्लब के बच्चों ने ड्राइंग शीट पर वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम की सुंदर और अर्थपूर्ण पेंटिंग बनाकर राहगीरों को जल संरक्षण के बेहतरीन सुझाव दिए। बच्चों की इस रचनात्मक पहल को उपस्थित लोगों ने काफी सराहा।

पैंपलेट वितरण और विशेषज्ञों के सुझाव

जागरूकता अभियान के दौरान क्लब की डिस्ट्रिक्ट चार्टर अध्यक्ष शहनाज बानो एवं डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर लीनेस डॉक्टर शालू पाहवा ने उपस्थित लोगों को जल बचाव के वैज्ञानिक और सरल तरीके बताए। उन्होंने बताया कि कैसे हम अपने घरों की छतों पर वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाकर वर्षा जल को जमीन के भीतर संग्रहित कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान सचिव निकहत करीम मलिक द्वारा राहगीरों और स्थानीय लोगों को जल संरक्षण से संबंधित जानकारीपूर्ण पैंपलेट बांटे गए, ताकि लोग इस मुहिम से जुड़ सकें।

इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति

इस सेवा कार्य में क्लब की कोषाध्यक्ष एवं माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस प्रिया दूबे, पूर्व अध्यक्ष विजया जायसवाल, अनिता सिंह, मंजू जायसवाल, माइक्रो चेयरपर्सन लीनेस विनीता जायसवाल, चेयरपर्सन मीरा देवांगन, अनिता राठौर एवं पूनम साहू सहित अन्य सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया।

"जल है तो कल है, और आज सहेजा गया पानी ही हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य सुरक्षित करेगा।" — शहनाज बानो, चार्टर अध्यक्ष

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689