पुलिस चौकी फगुरम क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने वाले 01 आरोपी के साथ अन्य दो अपचारी बालको पर बड़ी कार्यवाही



श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के द्वारा जिले के थाना एवं चौकी क्षेत्र मे लगातार अवैध मादक पदार्थों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिये जा रहे है निर्देश के पालन में चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली के द्वारा लगातार क्षेत्र में कार्यवाही किया जा रहा है इसी क्रम मे दिनांक 15.03.2026 को जरिये मुखबीर सुचना मिला कि दो मोटर सायकल मे कुछ व्यक्ति ग्राम भांटा परसा रोड से अवैध मादक पदार्थ गांजा परिवहन करते लेकर जा रहे है की मुखबीर सुचना के बारे मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री पंकज पटेल एवं एस.डी.ओ.पी. महोदय डभरा श्री सुमीत गुप्ता एवं थाना प्रभारी डभरा निरीक्षक श्री कमल किशोर महतो को अवगत कराकर उनसे उचित दिशा निर्देश प्राप्त कर सूचना तस्दीक हेतु हमराह स्टाफ व गवाहो के साथ एन.डी.पी.एस. एक्ट के नियमो का पालन करते हुये ग्राम भांटा परसा रोड यश पेट्रोल पंप के सामने नाकाबंदी करते हुये रेड कार्यवाही किये एवं मौके पर तलाशी / बरामदगी पंचनामा तैयार कर आरोपियो के कब्जे से पृथक पृथक एक मोटर सायकल हिरो होण्डा पैशन प्रो कमांक सीजी 11 सी ए 6383 मे विधी से संघर्षरत बालक नितिन कुमार पिता राजकुमार महिलांगे एवं शुभम बरेठ पिता अर्जुन बरेठ दोनो निवासी ग्राम बड़े रवेली थाना मालखरौदा जो एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 03 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर परिवहन करते पाये गये एवं आरोपी गोपी साहु पिता चन्द्रकुमार उम्र 20 वर्ष निवासी पिहरीद थाना मालखरौदा जो अपने हिरो स्पेलेंडर काला रंग के मो०सा० कमांक सीजी 11 बी यु 5457 के हेण्डल में लटके एक लाल पीले रंग के प्लास्टिक के झोला में भरा 03 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल जुमला 6.194 किलो ग्राम गांजा तथा घटना में प्रयुक्त 03 नग मोबाईल कुल जुमला कीमति लगभग 4,81,550 रू. को बरामद किया गया आरोपियो के द्वारा जप्त मादक पदार्थ गांजा के संबंध मे कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाने पर उक्त मादक पदार्थ गांजा को जप्त कर अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 20 बी एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत अपराध कायम कर आरोपी एवं अपचारी बालको को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में चौकी फगुरम प्रभारी उप निरीक्षक अनवर अली, प्रधान आरक्षक टीकम सिंह साव, प्रधान आरक्षक अश्वनी सिदार, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण राठौर, आरक्षक नान्हीराम यादव, आरक्षक फारूख खान, आरक्षक अनिल रात्रे, आरक्षक दिनेश पटेल एवं आरक्षक अविनाश देवांगन का योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689