सक्ती में धूमधाम से मनाई गई भक्त माता कर्मा जयंती

 


सक्ती नगर में भक्त माता कर्मा की जयंती हर्षोल्लास एवं भक्ति भाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के सभी सम्माननीय साहू परिवारों की उपस्थिति में स्थानीय राधा-कृष्ण मंदिर परिसर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत भक्त माता कर्मा की झांकी के साथ आकर्षक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें कर्मा नृत्य, भगवा ध्वज एवं “भक्त माता कर्मा की जय” के जयघोष से नगर का वातावरण भक्तिमय हो गया। शोभायात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर नगर पालिका अग्रवाल सभा के सदस्यों द्वारा स्वागत एवं सम्मान किया गया।

नगर साहू संघ के अध्यक्ष योगेश साहू ने बताया कि इस अवसर पर साहू समाज के बच्चों, महिलाओं एवं युवाओं के लिए विभिन्न खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारिवारिक परिचय सम्मेलन भी आयोजित हुआ, जिसमें सभी परिवारों ने एक-दूसरे से परिचय प्राप्त किया। बच्चों द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां भी दी गईं।

सभी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। साथ ही बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त करने वाले समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

पुरस्कार एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष श्याम सुंदर अग्रवाल एवं पूर्व विधायक खिलावन साहू थे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष श्रीमती रितु साहू, सुखचरण साहू, चेतन साहू तथा कैप्टन चेक राम साहू सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान समाज के अध्यक्ष द्वारा सामाजिक मांगें भी रखी गईं। नगर पालिका सक्ती के अध्यक्ष ने आश्वासन दिया कि सामाजिक मंगल भवन का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाएगा तथा साहू समाज के उत्थान के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

अंत में भक्त माता कर्मा की आरती एवं खिचड़ी भोग वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने में समाज के सभी परिवारों सहित राम अवतार साहू (उपाध्यक्ष), ललिता साहू (उपाध्यक्ष), राजेंद्र साहू (संगठन सचिव), कविता साहू (संगठन सचिव), रूपनारायण साहू,राम अवतार साहू, पुरुषोत्तम साहू, परमेश्वर साहू, नरेश साहू, दिनेश साहू, हीरानंद साहू, महेश साहू, गौरीशंकर साहू, आरती साहू, ममता साहू, पूर्णिमा साहू, राजकुमारी साहू, फतेश्वरी साहू आदि का विशेष योगदान रहा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689