*आबकारी वृत्त सक्ती द्वारा ग्राम लवसरा में अवैध शराब कारोबारी पर बड़ी कार्रवाई*



                    सक्ती कलेक्टर के निर्देश पर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 16/03/26 को आबकारी वृत्त सक्ती  में दौरान गश्त मुखबिर द्वारा *वार्ड नंबर 10 लवसरा* निवासी *उषा सतनामी पति राजू सतनामी* के द्वारा अपने घर में महुआ शराब को विक्रय करने के लिए रखने की मुखबिर सूचना पर सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल ने तत्काल आबकारी टीम गठित की । पहले एक छद्म खरीददार से उषा सतनामी 

 से महुआ शराब की खरीदारी कराई गई। महुआ शराब बिक्री की पुष्टि होने पर तत्काल मय स्टाफ जांच कार्यवाही करने पर *उषा सतनामी* के घर से 22 नग प्लास्टिक पाउच में भरा *5.5 लीटर महुआ शराब* बरामद की गई। आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2) के तहत प्रकरण कायम कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया ।


                     उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में आबकारी मुख्य आरक्षक रघुनाथ पैकरा, परसराम कहरा, बसंती चौधरी का सराहनीय योगदान रहा ।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689