*राधा कृष्ण व सर्वमंगला स्व-सहायता समूह होली पर हरित व प्राकृतिक रंगों की बिखेर रही खुशबू*



*चुकंदर, हल्दी, पालक व लेमन ग्रास ऑयल से रंग निकालकर इको फ्रेंडली हर्बल गुलाल का कर रही निर्माण*

 *समूह की महिलाएं रच रही आत्मनिर्भरता का नया रंग, आकर्षक पैकेजिंग के साथ अच्छे दाम में हो रहा हर्बल गुलाल का विक्रय*


      सक्ती, 27 फरवरी 2026//  होली के रंगों में इस बार एक खास खुशबू जिले में बिखर रही है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत जिला सक्ती में विकासखण्ड सक्ती के ग्राम पलाड़ी कला में राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह और ग्राम जर्वे के सर्वमंगला स्व सहायता समूह द्वारा तैयार किया जा रहा हर्बल गुलाल पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण की सुंदर मिसाल बनकर उभर रहा है। रासायनिक रंगों के दुष्प्रभावों से बचाव और सुरक्षित होली के उद्देश्य से समूह की महिलाए पूरी तरह प्राकृतिक चीजों से गुलाल निर्माण कर रही है, जिसकी बाजार में जबरदस्त मांग देखी जा रही है। होली पर्व को ध्यान में रखते हुए समूह द्वारा चुकंदर से गुलाबी, हल्दी से पीला, पालक से हरा रंग निकाला जा रहा है तथा लेमन ग्रास ऑयल की प्राकृतिक सुगंध मिलाकर आकर्षक पैकेजिंग में हर्बल गुलाल तैयार कर रही है। यह गुलाल त्वचा के लिए सुरक्षित होने के साथ-साथ पर्यावरण के अनुकूल भी है। सक्ती जिलेवासी विकासखण्ड सक्ती के ग्राम पलाड़ी कला में राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह और ग्राम जर्वे के सर्वमंगला स्व सहायता समूह व जिला पंचायत कार्यालय से संपर्क कर आकर्षक हर्बल गुलाल खरीद सकते हैं।

           कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशन में जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन द्वारा सक्ती जिले में हर्बल गुलाल का निर्माण कर रही स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा निर्मित उत्पादों के विक्रय के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ साथ स्टॉल की व्यवस्था एवं सी.एल.एफ. बैठकों के माध्यम से विक्रय सुनिश्चित किए जाने से उत्पाद को बेहतर बाजार उपलब्ध हुआ है। प्राप्त जानकारी अनुसार लगभग दो क्विंटल निर्मित हर्बल गुलाल की बिक्री हाथों-हाथ हो रही है। त्यौहारी उत्पाद निर्माणकर्ता राधा कृष्ण स्व-सहायता समूह की सदस्य पुष्पा दीदी बताती हैं कि “हर्बल गुलाल पूरी तरह सुरक्षित है। इसे स्थानीय भाजी के रंग, चुकंदर और हल्दी से तैयार कर आकर्षक पैकिंग के साथ अच्छे दाम में विक्रय किया जा रहा है। इस गतिविधि से हमारी आय में वृद्धि हो रही है। राखी, गुलाल और दिवाली गिफ्ट हैम्पर जैसे त्यौहारी उत्पाद अब हमारे लिए सतत आय का जरिया बन गए हैं। इस कार्य से प्राप्त आय से हम उत्साहित हैं और हमारा परिवार भी खुश है।” उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ शासन और जिला कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो तथा जिला पंचायत सीईओ श्री वासु जैन के सहयोग और मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689