होली पर्व के पूर्व जिला सक्ति कलेक्टर और प्रभारी जिला आबकारी अधिकारी सक्ति के मार्गदर्शन में जिले में भारी मात्रा में महुआ शराब बनाए जाने वाली जगहों को चिन्हांकित करके कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी के तारतम्य में *वार्ड क्रमांक एक सक्ती* में आबकारी टीम के द्वारा छापामार कार्रवाई की गई जिसमें शासकीय भूमि और छोटी नहर के किनारे रखे लगभग *40 डिब्बे और बोरियों में भरा लगभग 800 किलो महुआ लाहन* और *चार लीटर महुआ शराब* बरामद किया गया ।
महुआ लहान को मौके पर सैंपल लेकर विधिवत नष्ट किया गया और पंचनामा बनाया गया ।
इसी प्रकार *ग्राम मुक्त राजा थाना बाराद्वार* में हजारों लीटर महुआ शराब बनाने की तैयारी की सूचना पर आबकारी टीम के द्वारा दबिश दी गई जिसमें मुक्त राजा के *तालाब में छिपाकर रखा 52 बोरियों प्रत्येक में 20 किलो महुआ लाहन कुल 1040 किलो महुआ लाहन* को आबकारी टीम के द्वारा तालाब से निकाल कर सैंपल लेकर मौके पर विधिवत नष्ट किया गया । उक्त महुआ लाहन से होली पर्व पर हजारों लीटर महुआ शराब बनाई जानी थी। इसी के साथ मुक्त राजा में सरकारी भूमि के किनारे झाड़ियां में छुपा कर रखा जरिकेनो, प्लास्टिक की बोतलों में और प्लास्टिक के पन्नियों में छुपा कर रखा *कुल 135 लीटर महुआ शराब* बरामद किया गया । इसी प्रकार की कार्यवाही आगे भी जिले में जारी रहेगी । इस प्रकार *कुल 1840 किलो महुआ लाहन और 139 लीटर महुआ शराब* बरामद किया गया।उपरोक्त कार्रवाई में सहायक जिला अधिकारी आशीष उप्पल के नेतृत्व में परिविक्षाधीन आबकारी उपनिरीक्षक रशिल श्रीवास्तव, मोंगरा पटेल, विष्णु कौशिक, भारती यादव और नगर सैनिकों का सराहनीय योगदान रहा ।

0 टिप्पणियाँ