सक्ती। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष मेनका जायसवाल ने संगठन के विस्तार और मजबूती के लिए सक्ती जिले के विभिन्न ब्लॉकों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यह नियुक्तियां महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती फुलोदेवी नेताम के निर्देशानुसार और सक्ती विधानसभा के विधायक व नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की अनुशंसा पर की गई हैं। महिला
जिला अध्यक्ष मेनका जायसवाल ने विश्वास जताया है कि नवनियुक्त पदाधिकारी कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और संगठन को सशक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
किसे कहाँ की मिली जिम्मेदारी?
नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों की सूची इस प्रकार है:
क्र. ब्लॉक का नाम नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष
1 सक्ती शहर विजया जायसवाल
2 सक्ती ग्रामीण कौशिल्यादेवी कमलेश
3 मालखरौदा लकेश्वरी देवी लहरे
4 डभरा तुलसी साहू
5 हसौद सीता जाटवर
6 जैजैपुर रीना तिवारी
इन नियुक्तियों के बाद जिले की महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर है। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभचिंतकों और वरिष्ठ नेताओं ने हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

0 टिप्पणियाँ