राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का यह पवन दिन को यादगार के रूप में ग्राम के युवा सांथियो द्वारा यह शोभा यात्रा प्रति वर्ष बड़े ही हर्षोल्लास के सांथ मनाया जाता है। सांथ ही पूरे गांव को रंगोली और दिए से सजाकर दीपावली की तरह घर घर दिप और कलस प्रज्वलित किया जाता है। इस वर्ष शोभा यात्रा में विशेष कर भागवताचार्य श्रधेय शुश्री अर्चना देवी जी (राजनांदगांव) रथ में सवार होकर पूरे ग्राम भ्रमण में बिराजमान रही जो शोभा यात्रा और गांव के लिए बहुत ही गौरवशाली पल रहा। यात्रा के दौरान ग्राम की मातृशक्ति माताएं और युवा सांथी जय श्री राम के नारे के सांथ झूमते नाचते पूरे गांव के भ्रमण में सांथी रही। इस यात्रा का शुभारंभ दोपहर 3 बजे श्री बजरंग बली मंदिर बस स्टैंड से पूजा अर्चना कर यात्रा प्रारंभ किया गया।यात्रा प्रमुख रूप से मंडी मुहल्ला से होते हुए पूरे ग्राम का भ्रमण किया गया जहाँ गांव हर घरों में माताएं पूजा की थल लेकर भगवान श्री राम जी की रथ और भागवताचार्य शुश्री अर्चना देवी जी का पूजा पाठ करके आशीर्वाद प्राप्त किये। यात्रा उपरांत ग्राम के समस्त भक्तों के लिए भोजन प्रसाद की ब्यवस्था भी युवा साथियों द्वारा किये गया था जहाँ पर लोगो ने प्रसाद ग्रहण किया।


0 टिप्पणियाँ