खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. सूरज सिंह राठौर के आदेशानुसार उप-जेल सक्ति में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान कुल 118 बंदियों का सफलतापूर्वक स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।
डॉ. अभिषेक कुर्रे (जनरल फिजिशियन) द्वारा सभी बंदियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। वहीं डॉ. प्रिया एक्का (डेंटल चिकित्सा अधिकारी) एवं शिव पटेल (डेंटल असिस्टेंट) द्वारा दंत स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी गई तथा पान, गुटखा एवं तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों और कैंसर की संभावनाओं पर प्रकाश डाला गया।
प्रभारी जिला कार्यक्रम समन्वयक विनोद राठौर द्वारा टीबी के लक्षणों, समय पर जांच एवं उपचार की आवश्यकता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। रवि शंकर श्रीवास (एमएलटी) द्वारा एचआईवी/एड्स से संबंधित जागरूकता दी गई।
सभी बंदियों की रक्त जांच नरेश कंवर द्वारा की गई एवं राजकुमार भगत द्वारा दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य शिविर के सफल आयोजन में आरएचओ धनी राम राठौर एवं अमित कुर्रे का विशेष सहयोग रहा।

0 टिप्पणियाँ