*~````मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पूजा अग्रवाल मैडम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सक्ती का कायाकल्प करने सहयोगियों के साथ सुबह शाम अस्पताल परिसर का भ्रमण कर रहे है।*```
13.08.2025 को अपने कार्यालय कक्ष में पहुंचने के पहले अस्पताल परिसर का भ्रमण करते हुए आगामी स्वतंत्रता दिवस पर्व के मद्देनजर ध्वजारोहण की आवश्यक तैयारियां, आसपास की साफ सफाई, सड़क में फैले बारिश के पानी, कीचड़ की सफाई, लाइटिंग, बैलून की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।
*•बीएमओ कार्यालय का किया निरीक्षण:—* मैडम ने कार्यालय में उपस्थिति पंजीयन, आवक जावक रजिस्टर, निरीक्षण किया सभी अधिकारी कर्मचारी को शत प्रतिशत आधार अटेंडेंस करने के निर्देश दिए और सभी स्वास्थ्य अमले को आईडी कार्ड 7 दिवस तक, आधार अटेंडेंस पंजीयन 2 दिवस में शत प्रतिशत करने के निर्देश दिए।
*•चिकित्सकों के कांटेक्ट नंबर बोर्ड लगाने के सम्बंध में*:—
अस्पताल में कार्यरत चिकित्सक कॉन्टैक्ट नंबर (नवीन सुसज्जित फ्रेम में) अस्पताल के बाहर मेन गेट के बाहर समय सीमा में तत्काल लगाने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी हितग्राही आसानी से कांटेक्ट किया जा सके। सभी चिकित्सक का कांटेक्ट नंबर चलित (बंद न हो) होने चाहिए, इस हेतु सभी कॉन्टैक्ट नबर के चिकित्सकों को वेरिफाई कराया गया।
*•ओपीडी पर्ची काउंटर और अस्पताल के समस्त कक्ष में नेम प्लेट हिंदी में लगाने के निर्देश:—*
ओपीडी पर्ची काउंटर समस्त अस्पताल के कक्ष , कचरा एकत्रित करने के डस्टबिन, दिशा निर्देश बोर्ड को बड़े आकार में हिंदी में लिखे होने चाहिए ताकि मरीज हितग्राही को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो पावे।
*•आपातकालीन कक्ष को कराया मरम्मत—*
अस्पताल के आपातकालीन कक्ष प्रोटोकॉल के तहत नहीं होने पर मैडम ने गहरी नाराजगी व्यक्त किया तथा जब तक कक्ष दुरुस्त नहीं हो जाता तब तक मैडम वहां डटी रही है।
—ऑटो क्लेव मशीन क्रियाशील नहीं,
—फटे बेड को चेंज कर नवीन बेड , बेड शीट लगाए गए,
—ड्यूटी पर कार्यरत स्वास्थ्य अमले को बुलाकर कक्ष को साफ सफाई रंग रोगन, लाइटिंग, कूलर पंखे चलित, बिजली बोर्ड, बैठक व्यवस्था टेबल कुर्सी का अरेंजमेंट, बेड को उचित जगह, नवीन IV स्टैंड, 2 नवीन कुर्सियां आलमारी रखी गई।
—ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक से कैजुअल्टी वॉर्ड में प्रोटोकल के मुताबिक आवश्यक उपकरण,सामग्री दवाइयां रखने के निर्देश दिए गए।
—कैजुअल्टी वॉर्ड में हमेशा एक चिकित्सक तैनात होने चाहिए एवं ड्यूटी में रहने वाले स्टाफ का कांटेक्ट नंबर बोर्ड में लगे होने चाहिए।
—डॉ राधिका सिदार चिकित्सक को आगामी आदेश तक CHC सक्ती में कार्य करने के निर्देश दिए गए।
*सायंकाल के समय अस्पताल का पुनः निरीक्षण*
—अस्पताल में कराया गए कार्य का जायजा लेने संध्याकालीन अस्पताल का राउंड किया गया।
— अस्पताल के खिड़कियों में जाली लगाने के निर्देश दिए गए, गुटखा खाकर थूकने वाले को प्रतिबंध लगावे, सभी खिड़कियां में गुटखा के पिक पालीथीन, कचरा को साफ सफाई करने के निर्देश।
— ड्यूटी कक्ष में सभी चिकित्सकों की तैनाती होने चाहिए, इधर उधर अन्य जगहों पर नहीं बैठे होने चाहिए।
—मरीजों को हाथ कहां धोना, कचरा कहां फेकना है, गीला कचरा , सुखा कचरा इत्यादि के लिए डस्ट बिन में मरीजों को जानकारी अवश्य निर्देश देवे।
—MICU वार्ड में भर्ती मरीज का केस हिस्ट्री लेकर स्वयं स्वास्थ्य जांच किया गया जिसमें, सिकल सेल से ग्रसित बच्चे, शुगर से पीड़ित वृद्धा एवं अन्य मरीजों से मिल रही स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली गई।
—आयरन सुक्रोज NS का भंडारण अस्पताल में रखने के निर्देश दिए गए।
—सप्ताह में 376, पीएम, MLC के कितने प्रकरण आते है कि जानकारी ली गई।
—ओपीडी रूम 32 - 36 के पास बरामदे में लाइट पंखे नहीं है जिससे मरीजों को समस्याएं होती है उन स्थानों पर लाइट पंखे लगाने के निर्देश दिए गए।

0 टिप्पणियाँ