“1857 की क्रांति: बगावत से बलिदान तक” – थीम पर जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु आत्मानंद विद्यालय के विद्यार्थियों का पूर्वाभ्यास सफलतापूर्वक संपन्न

 : 14 अगस्त 2025 शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, कशेर पारा, सक्ति 

 



शासकीय स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, कशेर पारा, शक्ति में आज जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों हेतु प्रस्तुत की जाने वाली देशभक्ति पर आधारित नृत्य-नाटिका “मंगल पांडे: बगावत से बलिदान तक” का पूर्वाभ्यास सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।

गत पांच से सात दिनों तक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अगस्त की उमस भरी तपिश के बीच, अत्यंत समर्पण और अनुशासन के साथ अभ्यास कर इस भव्य प्रस्तुति को अंतिम रूप दिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने 1857 की क्रांति के महानायकों की वीरता और बलिदान को जीवंत रूप में मंच पर प्रस्तुत करने की तैयारी की है।

विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती पी. गबेल के कुशल नेतृत्व, प्रेरणादायक मार्गदर्शन एवं सतत उत्साहवर्धन ने इस प्रयास को सशक्त दिशा दी है। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी श्री देवाशीष बनर्जी एवं श्रीमती निकहत करीम के निर्देशन में विद्यार्थियों को गहन प्रशिक्षण प्राप्त हुआ, जिनकी मेहनत और नाट्यकला में दक्षता विद्यार्थियों के प्रदर्शन में स्पष्ट रूप से परिलक्षित होती है।

उल्लेखनीय है कि आत्मानंद विद्यालय, कशेर पारा अपने स्थापना के केवल चार वर्षों में ही सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक गतिविधियों में सशक्त उपस्थिति दर्ज कर चुका है। विगत वर्षों में विद्यालय के विद्यार्थियों ने जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में निरंतर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। साथ ही राज्योत्सव एवं युवा संसद प्रतियोगिता जैसे महत्वपूर्ण आयोजनों में भी विद्यार्थियों ने संभाग स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया है।

इस उपलब्धि में विद्यालय के समर्पित शिक्षकों का परिश्रम, विद्यार्थियों की अथक मेहनत और संस्था प्रमुख का प्रेरणादायी नेतृत्व अनिवार्य भूमिका निभा रहा है।

हम सभी विद्यार्थियों को कल आयोजित होने वाले जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम हेतु शुभकामनाएं देते हैं। यह प्रस्तुति निश्चित ही आत्मानंद विद्यालय की एक और गौरवशाली उपलब्धि बनकर सामने आएगी।

---/--

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689