सक्ति, 14 अगस्त 2025 – स्वतंत्रता दिवस के पूर्व ,14 अगस्त प्रातः काल 7:00 बजे से जिला प्रशासन शक्ति द्वारा "स्वतंत्रता दौड़" का भव्य आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता और जन-जन में देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना था।
दौड़ का शुभारंभ दीनदयाल स्टेडियम, बुधवारी बाजार चौक शक्ति से हुआ, जो आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल तक संपन्न हुई। दौड़ में जिला प्रशासन के समस्त अधिकारी, कर्मचारी, जिला कलेक्टर श्री अमृत विकास टोपनो, अपर कलेक्टर-बी लकरा, संयुक्त कलेक्टर- पैकरा सर, डिप्टी कलेक्टर- विश्वास कुमार, एसडीएम शक्ति श्री अरुण कुमार सोम पुलिस विभाग के अधिकारी,
जिला शिक्षा अधिकारी डॉक्टर श्रीमती कुमुदिनी बाग द्विवेदी,
जिला खेल अधिकारी अमर सिंह राज
, शिक्षा अधिकारी दिलीप पटेल,जनप्रतिनिधिगण श्री राम अवतार अग्रवाल वरिष्ठ भाजपा नेता ,अभिषेक शर्मा भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष, श्री रंजन सिन्हा सांसद प्रतिनिधि, संजय रामचंद्र सांसद प्रतिनिधि जिला पंचायत,राम नरेश यादव कोषाध्यक्ष जिला भाजपा शक्ति ,वरिष्ठ अधिवक्ता,चितरंजय पटेल पत्रकारगण,
खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी श्री हरि पटेल, जयंती कुमारी, गबेल मैडम, पीटीआई, शिक्षकगण,शिक्षक चंद्र प्रकाश तिवारी व रविन्द्र मिश्र, एन पी गोपाल एवं बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
दौड़ में आत्मानंद स्कूल (हिंदी माध्यम, कसेर पारा), आत्मानंद स्कूल (अंग्रेजी माध्यम), तथा कन्या शाला शक्ति की छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। सभी प्रतिभागी भारत माता की जय, वंदे मातरम् के नारों के साथ तिरंगा हाथों में लेकर दौड़ में शामिल हुए।
कार्यक्रम का समापन आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, शक्ति में हुआ, जहाँ मुख्य अभ्यागत जिला कलेक्टर श्री अमृत विकास टोपनो ने नगरवासियों व जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व दिवस पर अपने प्रेरणादायक उद्बोधन के माध्यम से संबोधित किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन आत्मानंद स्कूल कशेर पारा, शक्ति के व्याख्याता श्री देवाशीष बनर्जी द्वारा किया गया, तथा आभार प्रदर्शन जिला खेल अधिकारी श्री हरि पटेल (युवा कल्याण विभाग) ने किया।
इस भव्य आयोजन के माध्यम से जिले में राष्ट्रप्रेम की भावना को सशक्त आधार मिला और सभी में देश के प्रति गर्व की अनुभूति हुई।




0 टिप्पणियाँ