55 श्रद्धालुओं का जत्था ‘बाबा धाम’ यात्रा के लिए रवाना


सक्ति नगर, 24 जुलाई 2025:

‘बाबा के चेले’ ग्रुप के 55 श्रद्धालुओं का दल 24 जुलाई को पावन बाबाधाम (देवघर) की यात्रा के लिए सक्ती रेलवे स्टेशन से बड़े ही उत्साह और जयजयकारों के साथ रवाना हुआ। यह भव्य यात्रा स्थानीय दुम्मा ग्रुप के सौजन्य से प्रत्येक वर्ष सावन माह में आयोजित की जाती है, जिसमें भक्तगण पूरे श्रद्धा भाव से भाग लेते हैं।

यात्रा की शुरुआत सक्ती नगर रेलवे स्टेशन से हुई, जहां सभी भक्त पीले वस्त्र पहनकर, ‘बोल बम’ के जयकारों के साथ बाबा बैद्यनाथ की ओर अग्रसर हुए। सभी श्रद्धालुओं ने सुख, समृद्धि और लोक कल्याण की प्रार्थना के साथ यह आध्यात्मिक यात्रा प्रारंभ की।

यात्रा के मुख्य संयोजक एवं श्रद्धालु:

राधे महाराज, नागर अग्रवाल, मनोज, नीटू, बाबा, राहुल, अमित (बीपी), रीतेश, दीपक राजपूत, मोंटी, पीयूष, शैलेन्द्र, शारदा (बिलासपुर), मिश्रा जी (भिलाई), जानू (बिलासपुर), विकास (मुसु), दीपक (कोरबा), रितेश (रायपुर), गोलू (घड़गोड़ा) सहित कुल 55 सदस्य इस जत्थे में शामिल थे।

समूह के सभी सदस्य देवघर पहुंचकर बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करेंगे तथा सकुशल सक्ती नगर लौटेंगे। हर वर्ष की भांति इस बार भी यह यात्रा सेवा, भक्ति और उत्साह के साथ सफलता पूर्वक सम्पन्न होगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689