*सक्ती जिले में 25 जुलाई को वृहद पौधरोपण अभियान का होगा आयोजन, विकासखंड सक्ती अंतर्गत आमनदुला में वन महोत्सव का होगा आयोजन*




*कलेक्टर ने सभी जिलेवासियों से वृहद पौधरोपण अभियान में बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील*

       सक्ती, 24 जुलाई 2025 // कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो द्वारा सक्ती जिले को हरा भरा बनाने के लिए बरसात के मौसम में वन विभाग, उद्यान विभाग सहित सभी संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान का आयोजन कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं। वन विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार 25 जुलाई को दोपहर 2.30 बजे विकासखंड सक्ती अंतर्गत आमनदुला के मंडी प्रांगड़ में वन महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही जिले के सक्ती, डभरा, मालखरौदा, जैजैपुर सभी विकासखण्ड में वृहद स्तर पर पौधरोपण अभियान का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा इस वृहद पौधरोपण अभियान में जिले के सभी लोगों, युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों, जनप्रतिनिधियों सहित सभी वर्ग के लोगों से बढ़-चढ़ कर भाग लेने और ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करने की अपील की गई है। कलेक्टर श्री तोपनो द्वारा वृहद पौधरोपण कार्यक्रम का सुव्यवस्थित आयोजन कराए जाने के निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Author Name

AZLAL KHAN

[DIRECTOR AND PUBLICER ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689

Author Name

SHAMS TAMREJ KHAN

[CHEIF EDITOR ],address ; rajapara ward no.3 sakti , pin . 495689